फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर तबादले, चार जिलों के डीसी बदले

Mon, 22 Feb 2016 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें चार जिलों कुल्लू, ऊना, शिमला और हमीरपुर जिले के उपायुक्त बदल दिए गए हैं। सरकारी अवकाश होने के बावजूद रविवार को राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने हमीरपुर जिले के डीसी रोहन चंद ठाकुर को उपायुक्त शिमला नियुक्त किया है। डीसी कुल्लू युनूस को डीसी ऊना की जगह तैनाती दी गई है। हाल ही में डीसी शिमला के पद पर बदले गए हंसराज चौहान अब कुल्लू के उपायुक्त होंगे।

एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मामले विभाग के निदेशक के पद पर बदले गए मदन चौहान को डीसी हमीरपुर लगाया गया है। डीसी ऊना अभिषेक जैन को श्रमायुक्त एवं रोजगार निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस पद से अमित कश्यप को रिलीव किया है।
विज्ञापन


ऊर्जा सचिव के पद पर बदले गए दिनेश मल्होत्रा को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर बदला गया है। उन्होंने मोहन चौहान को रिलीव किया है। मुख्य सचिव ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


इन्हें सौंपा जिलों का जिम्मा
शिमला - रोहन चंद ठाकुर
हमीरपुर - मदन चौहान
ऊना - यूनुस
कुल्लू - हंसराज चौहान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें