फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की जांच के लिए पुणे भेजे 525 सैंपल

Wed, 31 Mar 2021 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • प्रदेश के पांच जिलों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए हैं सैंपल 
  • दो दिन बाद रिपोर्ट आने की संभावना
  • कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट
विज्ञापन
कोरोना की जांच-फाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के 525 सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आने की संभावना है। इस रिपोर्ट में साफ हो जाएगा कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन फैल रहा है या नहीं। यह सैंपल प्रदेश के पांच जिलों ऊना, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए हैं। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल पड़ी है। प्रदेश सरकार ने तेजी से बढ़ रही महामारी से बचने के लिए प्रदेश की जनता को अलर्ट किया है। 

विज्ञापन


 हिमाचल प्रदेश में कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या 26 सौ के करीब पहुंच गई है। एक महीने पहले यह संख्या डेढ़ सौ के करीब थी। इस बीमारी से मौत का आंकड़ा भी 1025 से ज्यादा हो गया है। इनकी संख्या भी महीने पहले साढ़े नौ सौ थी। एकाएक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। जिला ऊना में अभी तक सबसे ज्यादा 603 एक्टिव मामले हैं, जिला सोलन में इनकी संख्या पांच सौ के करीब है। सिरमौर का आंकड़ा भी ढाई सौ के करीब पहुंच गया है। 

सैंपल बढ़ाने के दिए निर्देश 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य और सीएमओ को लगातार एडवाइजरी जारी कर सैंपल बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। प्रत्येक जिले में 5 सौ से अधिक सैंपल लेने को कहा है। जिन जिलों की जनसंख्या ज्यादा है, वहां 7 से 8 सौ सैंपल लेने को कहा गया है। 
विज्ञापन


स्ट्रेन वायरस की आशंका के चलते कुछ जिलों से सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। एक दो दिन के भीतर रिपोर्ट आनी संभावित है। - निपुण जिंदल, निदेशक, नेशनल हेल्थ मिशन  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें