फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की सरकारी पार्किंग में कारोबारी को दी जा रही फ्री सेवा

Thu, 17 Jan 2019 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोअर बाजार के एक कारोबारी को नगर निगम वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहा है। निगम के कुछ अफसर इस कारोबारी पर इतने मेहरबान हैं कि चौकीदारों को इसका खास ख्याल रखने को कह रखा है। ऑकलैंड स्थित नगर निगम की जिस सरकारी पार्किंग में निगम के अपने कर्मचारी गाड़ियां खड़ी नहीं कर सकते, उसमें इस कारोबारी को सुबह-शाम जब मर्जी कार खड़ी करने की छूट दे रखी है। वो भी फ्री। पार्किंग में करीब 15 गाड़ियां खड़ी करने की सुविधा है।

विज्ञापन


कई अफसरों की गाड़ियां भी यहां लगती है लेकिन इनके बीच एक कारोबारी भी अपनी कार यहां खड़ी कर देता है। पार्किंग में तैनात तीनों चौकीदारों को इसके लिए जगह रखने का जिम्मा दे रखा है। अफसरों की इस मेहरबानी पर अब कर्मचारियों ने सवाल खड़े करना शुरू कर दिए हैं। इनका कहना है कि पार्किंग न होने से उन्हें सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही हैं। कई बार चालान तक कट जाते हैं। लेकिन इस पार्किंग में कर्मचारी को सुविधा न देकर कारोबारी पर मेहरबानी दिखाई जा रही है।

सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अफसर कारोबारी पर इतने मेहरबान क्यों हैं? कारोबारी को पार्किंग दिलाने के पीछे एक पार्षद का भी हाथ बताया जा रहा है। पार्किंग में सड़क एवं भवन शाखा से तीन कर्मचारी चौकीदार के तौर पर रखे हैं। एरिया के जेई राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं। कहा कि यह पार्किंग संपदा शाखा चलाती है, उनके पास ही इसकी जानकारी होगी।
विज्ञापन


तो तुरंत बाहर कर देंगे गाड़ी
संपदा शाखा के अधीक्षक सुरेश शर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। यदि किसी बाहरी गाड़ी को यहां पार्क किया जा रहा है तो उसे तुरंत बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें