फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कुलर रोड से सटे स्कूलों में पार्किंग सुविधा देने की तैयारी

Thu, 03 Jan 2019 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्कुलर रोड के साथ लगते निजी स्कूलों में पार्किंग सुविधा देकर शहर में ट्रैफिक जाम को कैसे कम किया जा सकता है, इसकी रिपोर्ट नगर निगम वीरवार को प्रदेश हाईकोर्ट में पेश करेगा। निगम की टीम ने स्कूलों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नगर निगम ने आर्किटेक्ट प्लानर राजीव शर्मा की अगुवाई में अफसरों और इंजीनियरों की एक टीम गठित की थी। इस टीम ने सर्कुलर रोड स्थित सेंट एडवर्ड, ताराहॉल, चैप्सली, चैल्सी, ऑकलैंड हाउस स्कूल समेत छह स्कूलों का निरीक्षण किया है।

स्कूल प्रशासन की मौजूदगी में पार्किंग की संभावनाओं को लेकर रिपोर्ट बनाई है। सर्कुलर रोड से सटे इन स्कूलों में पार्किंग बनाने की संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए प्लान बनाना होगा। नगर निगम और स्कूल प्रबंधन यदि मिलकर काम करें तो इन स्कूलों में पार्किंग या बच्चों को छोड़ने के लिए ड्रॉपिंग स्पेस विकसित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


स्कूलों के कारण जाम हो रहा सर्कुलर रोड
यह सभी शहर के बड़े स्कूल हैं और आए दिन स्कूल खुलने तथा छुट्टी के वक्त सर्कुलर रोड जाम हो जाता है। स्कूलों के बाहर पार्किंग न होने से स्कूली टैक्सियां और बच्चों को लेकर आने वाली अफसरों की गाड़ियां सुबह शाम सड़क पर खड़ी रहती हैं। इससे जाम लगता है।

सेंट एडवर्ड, ऑकलैंड और चैप्सली में सबसे ज्यादा जाम लगता है। बच्चों को सुरक्षित स्कूल तक पहुंचाने और जाम कम करने के लिए हाईकोर्ट ने नगर निगम को पार्किंग की संभावनाएं तलाशने और इसकी रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेशों से यदि पार्किंग सुविधाएं विकसित होती हैं तो जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

अतिरिक्त समय की मांग कर सकता है निगम
बुधवार शाम तक नगर निगम अभी रिपोर्ट को फाइनल नहीं कर पाया है। ऐसे में रिपोर्ट पेश करने के लिए निगम कोर्ट से अतिरिक्त समय की भी मांग कर सकता है। मामले पर वीरवार को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें