फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. डीआर ठाकुर निर्विरोध चुने गए हपुटवा के अध्यक्ष

Sat, 11 Aug 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक संगठन हपुटवा (भाजपा समर्थित) की वर्ष 2018-19 के लिए नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए जारी शेडयूल के मुताबिक शुक्रवार को नामांकन भरे गए। इसमें कार्यकारिणी के सभी चारों पदों के लिए सिर्फ एक-एक ही आवेदन आया।

विज्ञापन


विवि के गणित विभाग में चली नामांकन भरने की प्रक्रिया के लिए तैनात रिटर्निंग आफिसर प्रो. आरपी शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी के चारों पदों के लिए एक-एक नामांकन आया था। इस कारण संघ की कार्यकारिणी को निर्विरोध चुन लिया गया। इसमें प्रो. डीआर ठाकुर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

वहीं प्रो. ओपी वर्मा कामर्स विभाग को उपाध्यक्ष, गणित एवं सांख्यकी विभाग से प्रो. खेमचंद को महासचिव, शिक्षा विभाग से डॉ. सुरेंद्र ठाकुर को संघ का निर्विरोध सह सचिव चुना गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) के चुनाव को बनाए रिटर्निंग आफिसर प्रो. आरपी शर्मा ने कहा कि हर पद के लिए एक-एक नामांकन होने से कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें