फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल सूची से बाहर होंगे अब हजारों परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। बीपीएल की सूची से अपात्र परिवार बाहर होंगे। विभाग की ओर से अपात्र बीपीएल धारकों की जांच 15 फरवरी से शुरू की जाएगी। 90 दिन का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीपीएल सूचियों में अपात्र परिवारों को हटाने और पात्र लोगों को सूचियों में जोड़ने का कार्य किया जाएगा। विभाग ने पंचायत स्तर पर तीन सदस्यों की टीम गठित की है। गठित कमेटी अपात्र परिवारों को बीपीएल सूचियों से हटाएंगे। इसके अलावा पात्र परिवारों को बीपीएल सूचियों में अंकित किया जाएगा। जिले में मौजूदा समय में एक लाख 31 हजार बीपीएल, जबकि बीस हजार अन्तोदय परिवार हैं। सूत्र बताते हैं कि हजारों परिवारों ने नियमों को दरकिनार कर बीपीएल कार्ड बनवा लिया है।
विज्ञापन

ठियोग में 11 हजार, सुन्नी में 5,571, कोटखाई में 8,763, जुब्बल में 7,278, टिक्कर में दो हजार, चिड़गांव में चार हजार, रोहडृ में 6,709, रामपुर में 12,793, ननखड़ी में 2,363, चौपाल में 3,265, नेरवा में 4,706, कुपवीं में पंद्रह सौ, जबकि डोडरा क्वार में छह सौ बीपीएल परिवारों की संख्या है।
विज्ञापन

---
बीपीएल पात्रता के लिए ये हैं शर्तें
---------------------------
-जो परिवार आयकर न देता हो।
-परिवार का मकान पक्का न हो। किसी के पास वाहन न हो।
-परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या गैर सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
-परिवार के पास दो हेक्टेयर से ज्यादा असिंचित भूमि और एक हेक्टेयर से ज्यादा सिंचित भूमि न हो।
-जिन परिवारों का वेतन, पेंशन, भत्ते, मानदेय, मजदूरी, तथा व्यवसाय आदि से परिवार की मासिक आय 2500 रुपये से ज्यादा नही होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें