फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगने से जिंदा जल गया मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)।
विज्ञापन

क्यारवी पंचायत के गलेंया गांव में मंगलवार को दोमंजिला मकान में आग लगने से मकान मालिक जिंदा जल गया। मकान पर रात करीब दस बजे आग लगी। आस पास के लोग धुआं देख मौके पर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। मकान में सो रहा झींवरा राम (55) बाहर नहीं निकल पाया। इससे वह जिंदा ही जल गया। घर पर परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे। झींवरा राम के दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी लीला देवी बेटी के घर गई थी। बेटा भी मेहमाननवाजी के लिए गया था। घर पर झींवरा राम ही मौजूद था। मंगलवार रात करीब दस बजे मकान को आग लग गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने धुआं देखा तो तुरंत दौड़े चले आए। इसी बीच परिजनों को भी सूचना दे दी गई। अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। आग के आगे लोगों के प्रयास नाकाफी साबित हुए। अग्निशमन विभाग के वाहन भी देरी से पहुुंचे तब तक मकान जल कर राख हो गया था। मकान में सो रहा झींवरा राम भी बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर मौत हो गई। जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह ही प्रशासन को मौके पर जाकर प्रभावितों को राहत देने के निर्देश दे दिए गए थे। कहा कि प्रभावित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।
...
बेटे की शादी की देनी थी रिसेप्शन
बेटे की शादी की रिसेप्शन के लिए मकान की मरम्मत करवाई जानी थी। झींवरा राम ने पिछले कल हल मिस्त्री को बुलाया था और उसे समझाया कि किस तरह से घर की मरम्मत करनी है। लेकिन मंगलवार रात को अचानक घर में आग लग गई और इसमें झींवरा राम की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

.....
साथ लगते मकान को भी आंशिक नुकसान
गलेंया गांव में मकान को लगी आग के कारण साथ लगते श्याम लाल के घर को भी आंशिक नुकसान हुआ है। आग से राख हुए मकान के पांच कमरे पूरी तरह जल गए हैं। प्रशासन ने दस लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

...
प्रभावितों को दी फौरी राहत
तहसीलदार कोटखाई विद्याधर नेगी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दो मंजिला मकान पुरी तरह से जल चुका है। प्रभावित परिवारों को 45 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। तिरपाल, कंबल और राशन सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें