फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न को नहीं कोई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। नए साल का जश्न मनाने हिल्सक्वीन पहुंचने वाले सैलानियों को इस बार भी पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक नए साल की तैयारियों के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
देश-विदेश सहित मैदानी इलाकों से हजारों सैलानी नए साल का जश्न मनाने के लिए हिल्सक्वीन का रुख करते हैं। सैलानियों को नए साल के जश्न में पार्किंग और यातायात अव्यवस्था से जूझना पड़ सकता है। नए साल के जश्न के दौरान सर्कुलर रोड पूरी तरह से जाम हो जाता है। इस दौरान कई सैलानी जाम की वजह से सड़कों पर गाड़ियों में बैठे रहते हैं, जिससे सैलानियों को काफी परेशानी होती है। साल 2016 के दिसंबर में करीब 2 लाख 59 हजार 540 सैलानी आए, जबकि विदेशी सैलानियों की संख्या करीब दस हजार रही। पिछले साल की अपेक्षा इस बार भी दिसंबर में सैलानी काफी संख्या में शहर में पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा क्रिसमस और न्यू ईयर संध्या पर सैलानियों की आमद और कई गुना अधिक बढ़ सकती है। वहीं, नगर निगम की पार्किंग अधिकतर फुल रहती है। इधर, उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि अभी इलेक्शन की तैयारियां चली है। नए साल के जश्न के लिए अभी कोई तैयारियां नहीं की गई हैं। उधर, नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक ने कहा कि एमसी की पार्किंग में दो हजार गाड़ियों के पार्क करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर अवैध पार्किंग से बढ़ेगा जाम
नए साल के जश्न के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से हजारों की संख्या में सैलानी गाड़ियां लेकर हिल्सक्वीन का रुख करते हैं। जबकि जरूरत के अनुसार पार्किंग की जगह न होने के कारण पर्यटकों को मजबूरन सड़क पर गाड़ी खड़ी करनी पड़ेगी, जिससे सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक की समस्या पैदा होगी।
विज्ञापन

मैदानों में पार्किंग होने से दूर हो सकती है समस्या
सैलानियों की गाड़ियों को यदि मैदानों और शहर की अतिरिक्त सड़कों में पार्किंग करने की व्यवस्था की जाए तो कुछ हद तक पार्किंग की समस्या दूर हो सकती है। सैलानियों को पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ा तो नए साल के जश्न का मजा किरकिरा हो सकता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें