प्रदेश पुलिस विभाग ने द्वितीय, चतुर्थ व पांचवीं आईआरबी में तैनात 51 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादला आदेश जारी किए है। इसके तहत सभी कार्यकारी पुलिस एनजीओ ग्रेड-। की तैनाती जिला कांगड़ा में की गई है।
विज्ञापन
विभाग ने प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ और पांचवीं आईआरबी में तैनात 23 कार्यकारी पुलिस एनजीओ ग्रेड-2 की ट्रांसफर पुलिस जिला नूरपुर में की है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से बुधवार को कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।