फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक! भालू के हमले से महिला की मौत

Sun, 24 May 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भालू के हमले से एक महिला की मौत हो गई। हमला उस वक्त हुआ जब महिला पहाड़ी की ढलान पर घास काट रही थी। महिला ने हाथ में पकड़ी दराटी से कुछ देर भालू से संघर्ष किया।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी और बचाव के लिए उसकी तरफ भागे, लेकिन महिला लड़खड़ाकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मिली जानकारी के शनिवार सुबह थाना बागा के तहत ननीहास कंधर की एक बुजुर्ग महिला की भालू द्वारा किए गए हमले में मौत हो गई।

घटना उस वक्त घटी जब 50 वर्षीय रामकली पत्नी नरोत्तम राम घास काटने गांव के साथ लगते जंगल में पहाड़ी पर गई थी। तभी भालू ने पीछे से महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

शरीर से सारा खून बह जाने के कारण हुई मौत

महिला ने भालू के साथ कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन वह ऊंची पहाड़ी से लुढ़क गई जिस कारण उसकी दोनों टांगों में मल्टीपल फ्रेक्चर हो गए।

शरीर से सारा खून बह जाने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला को सड़क तक लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने जंगल से कई किलोमीटर का सफर कर कंधे पर सड़क तक पहुचाया।

जहां से उसे 108 एंबुलेंस की मदद से दाड़लाघाट सरकारी अस्पताल तक लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें