फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का पहला राज्य बनेगा हिमाचल, अब चलेंगी स्पेशल बसें

Tue, 25 Apr 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम 50 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की तैयारी में है। इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। हाल ही में 26 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के ऑर्डर दिए हैं। अगले महीने तक ये बसें आ जाएंगी।
विज्ञापन


कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए अधिकारी दिल्ली में प्रोजेक्ट बना रहे हैं। इन बसों के लिए एचआरटीसी की वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे।

कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बस स्टॉप के शुभारंभ पर बाली ने कहा कि मेरी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। कुछ लोग काले झंडे दिखाते रहे और मैंने बेरोजगारी भत्ता दिला दिया। बेरोजगारी भत्ते के लिए 150 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


कुछ लोग दबे दिल से भत्ते का विरोध करते रहे। बाली बोले - मैं उनका और साथ देने वालों का धन्यवादी हूं। कहा कि नए राशन कार्डों से डेढ़ लाख कार्ड कम हुए हैं। डबल कार्ड बनाने वालों में समाज के अच्छे तबके के लोग शामिल हैं।

कहा कि अधिकारी दबाव में रोड पास न करें। सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर ही क्लीयरेंस दें। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, कुल्लू ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा, मनाली अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, डीएम एचआरटीसी एएन सलारिया, एसडीएम रोहित राठौर, डीपीआरओ शेर सिंह, कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश शानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें