पुलिस के अनुसार रोहित (10) पुत्र प्रवीण कुमार बीते शनिवार दोपहर स्कूल में छुट्टी के बाद घर के लिए निकला। उसके सहपाठी आगे निकल गए और वह अकेला रह गया। जब वह अपने सहपाठियों के साथ घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके सहपाठियों से पूछताछ कर तलाश शुरू कर दी।
इसी दौरान स्कूल से घर के रास्ते में पड़ने वाले चेकडैम में रोहित का शव मिला। रोहित घर का इकलौता चिराग था। रोहित के पिता शराब ठेके पर सेल्समैन हैं जबकि माता गृहिणी हैं। सुजानपुर थाना प्रभारी श्याम लाल का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।