फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के नजदीकी एडीजी केंद्र से रिलीव होते ही लंबी छुट्टी पर, नई चर्चाएं शुरू

Mon, 25 Jun 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू - फोटो : File Photo
विज्ञापन

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर सेवाएं दे रहे हिमाचल कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार के आग्रह पर उन्हें हिमाचल के लिए रिलीव कर दिया था। जिसके बाद सूबे के पुलिस महकमे में बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन अब उनके छुट्टी पर जाने के बाद नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, कुंडू की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नजदीकी बताई जाती है। वर्तमान डीजीपी सीताराम मरडी के कार्यकाल के दौरान कई विवादों और कानून व्यवस्था के बिगड़ने के बाद सरकार के भीतर पुलिस मुखिया पद को लेकर बदलाव पर मंथन शुरू हो गया था।

चूंकि कैडर में मरडी से वरिष्ठ व डीजी स्तर के सिर्फ सोमेश गोयल ही मौजूद हैं, जिन्हें जयराम सरकार ने खुद हटाकर मरडी को तैनाती दी थी। ऐसे में सरकार अपने ही निर्णय पर यू टर्न लेने से कतरा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजी बनाने पर जोर दे रहे कुंडू

- फोटो : File Photo
इसी उहापोह के बीच सरकार ने केंद्र में सेवाएं दे रहे एडीजी स्तर के आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू की वापसी के लिए केंद्र को पत्र लिख दिया। दलील दी गई कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर अतिरिक्त प्रधान सचिव लगाया जाएगा।

केंद्र ने प्रदेश सरकार की दरख्वास्त मानते हुए कुंडू को बीती 20 जून को रिलीव कर दिया। लेकिन इस बीच कुंडू छुट्टी पर चले गए। सूत्रों की मानें तो कुंडू प्रदेश आने के लिए कम से कम डीजी बनाए जाने पर जोर दे रहे हैं।

चूंकि प्रदेश में डीजीपी के अलावा डीजी रैंक का कोई पद नहीं है। साथ ही गोयल पहले से मौजूद हैं और वरिष्ठ भी हैं। ऐसे में सरकार भी उनकी नियुक्ति के लिए कोई रास्ता निकालने पर विचार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि नियुक्ति होने तक वह मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें