कहा कि रोहतांग सुरंग के दोनों ओर फूड पार्क और पार्किंग बनेगी। सरकार रज्जू मार्गों की स्थापना को प्रतिबद्ध है। आनन्दपुर साहिब से नयना देवी रज्जू मार्ग के निर्माण को हिमाचल और पंजाब सरकार के बीच समझौता किया है।
150 करोड़ से बनने वाले धर्मशाला-मैकलोडगंज रज्जू मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। यह परियोजना मई महीने तक पूरी कर ली जाएगी। आदी-हिमानी से चामुंडा और भुंतर से बिजली महादेव रोपवे का निर्माण शीघ्र आरंभ किया जाएगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन रामसुभग सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि इन सभी स्थानों को विकसित करके इन्हें पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन मनोज शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए उड़ान-दो के तहत छह गंतव्य चिह्नित किए हैं। इनमें बद्दी, शिमला, रामपुर, नाथपा-झाखड़ी, कंगनीधार (मंडी) और मनाली शामिल हैं। शिमला के समीप संजौली में अगले वर्ष मई तक हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
चमेरा, पौंगबांध, गोबिंदसागर, तत्तापानी, लारजी और पंडोह जलाशयों में साहसी और जलक्रीड़ा के लिए प्रमुख पर्यटक आकर्षण केंद्र बनने की क्षमता है। इन झीलों को जल क्रीड़ाओं, शिकारा, नौकायन, हाउस वोट, सी प्लेन आदि अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा।