फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील के लिए हिमाचल को 46 करोड़ का बजट जारी

Wed, 23 Dec 2020 12:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में स्कूल बंद होने के बावजूद केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिड डे मील योजना में बजट जारी किया है। केंद्र ने हिमाचल को इस वित्तीय वर्ष की दूसरी किस्त जारी की है। दूसरी किस्त के रूप में 46 करोड़ 20 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसमें 29 लाख रुपये कुकिंग लागत के रूप में हिमाचल को भेजे गए हैं। चेतावनी भी दी है कि प्रति बच्चा दोपहर का भोजन पकाने की लागत किसी भी सूरत में चार रुपये 97 पैसे प्राइमरी स्टेज और 7 रुपये 45 पैसे अप्पर प्राइमरी स्टेज के लिए नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


राज्य सरकार कुकिंग कॉस्ट के लिए 10 प्रतिशत राज्य का आवश्यक हिस्सा भी जारी करेगी। केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि हिमाचल सरकार प्रति कुक 100 रुपये का अपना हिस्सा भी जारी करें, जिससे हर कुक को 1000 रुपये की केंद्रीय ग्रांट जारी की जा सके। यह मालूम रहे कि इस बारे में हिमाचल सरकार को पहली किस्त पहले ही मिल चुकी है। यह दूसरी और अंतिम किश्त ही हिमाचल को आई है। हिमाचल सरकार को आशंका थी कि स्कूल बंद होने की  स्थिति में अनाज का पैसा शायद न आया। पर केंद्र ने तय ग्रांट हिमाचल को जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें