फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली महाविद्यालय के समारोह में 453 मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक समारोह में प्रधानाचार्य प्रो. भारती भागड़ा ने वितरित किए पुरस्कार, शिवांगी, शगुन सिंह और मुस्कान पुरस्कृत
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय की अंकिता को टॉप करने पर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संजौली महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सत्र 2024-25 के दौरान शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय छात्र सेना की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 453 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

वाणिज्य संकाय की तृतीय वर्ष की छात्रा अंकिता ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है। शिवांगी सलाथिया, शगुन सिंह और मुस्कान ने भी विश्वविद्यालय की शीर्ष सूची में स्थान बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। द्वितीय वर्ष की छात्रा मीनाक्षी शर्मा ने विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक अर्जित कर समग्र प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में तृतीय वर्ष मेडिकल के सिद्धांत पांडे और नॉन मेडिकल की नेहा शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में समग्र शीर्ष स्थान हासिल किया। कला संकाय में कृतिका भवानी प्रथम तथा साहिल द्वितीय स्थान पर रहे। प्रबंधन और संगणक वर्ग के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय परिणाम दर्ज किए। इन सभी को समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल गतिविधियों में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने निशानेबाजी, मुक्केबाजी, ताइक्वांडो, कुश्ती, वॉलीबॉल और शतरंज प्रतियोगिताओं में राज्य और अंतर-महाविद्यालय स्तर पर पदक अर्जित किए। निशानेबाजी में चयनित विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर महाविद्यालय की उपस्थिति दर्ज कराई। सांस्कृतिक गतिविधियों में लोकनृत्य, समूहगान और वाद्य-वृंद प्रस्तुतियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. भारती भागड़ा ने की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। वार्षिक प्रतिवेदन उप-प्राचार्य प्रो. दीपक कपरेट ने प्रस्तुत किया। समारोह में अभिभावकों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें