फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक ही व्यक्ति ने कब्जा ली वन विभाग की 430 बीघा जमीन

Thu, 01 Aug 2019 11:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
वन भूमि पर अवैध कब्जों को हटाती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग ने जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मनाली-लेह मार्ग स्थित दारचा के समदो नामक जगह से 430 बीघा पर किए अतिक्रमण को हटा दिया है।

विज्ञापन


हैरत की बात है कि इतने बड़े पैमाने पर एक ही व्यक्ति ने वर्षों से कब्जा कर रखा था। किसी एक व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने का यह अब तक सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है।

अवैध कब्जा धारक वन भूमि पर मटर की खेती कर हर साल लाखों की कमाई करता था। वन विभाग ने यह कार्रवाई प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद की है। कब्जे को हटाने के लिए वन विभाग ने 60 कर्मचारियों की टीम बनाई थी। 30 और 31 जुलाई को टीम ने कार्रवाई करते हुए कब्जा छुड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी हंस राज ठाकुर ने किया

- फोटो : अमर उजाला
अभियान का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी हंस राज ठाकुर ने किया। अभियान में राजस्व विभाग के तहसीलदार अनिल कुमार और हथियारों से लैस पुलिस की तैनाती की गई थी। वन विभाग केलांग का अतिरिक्त प्रभार देख रहे डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जे का मामला प्रदेश हाईकोर्ट में चल रहा था। 17 जुलाई 2019 को हाईकोर्ट ने वन विभाग हिमाचल प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले के बाद वन विभाग ने इस कब्जे को हटाने की प्रक्रिया शुरू की, जिसे दो दिनों के भीतर अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए वन विभाग के 60 अधिकारी व कर्मचारियों ने अवैध कब्जे में की गई मटर की बिजाई को नष्ट किया है।
डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि अभी तक वन विभाग की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिसमें एक साथ 430 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें