इस मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र के समक्ष रखा और मंजूरी प्रदान की है। जल्द ही केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्री के साथ सीएम इसका शिलान्यास करेंगे। घाटीवासी रमेश चंद, केवल राम, गंगा राम, प्रदीप कुमार, गोविंद सिंह, राजू, मोहर सिंह ठाकुर, दिले राम, अमर सिंह, गुलाब सिंह, देव राज, मंगत राम, प्रताप ठाकुर, निहाल चंद ने कहा कि जलोड़ी टनल घाटी के पर्यटन के लिए वरदान साबित होगी।
उल्लेखनीय है कि 10280 फीट ऊंचा जलोड़ी दर्रा साल में करीब छह माह तक यातायात के लिए बंद रहता है। सर्दी में चार से पांच महीने तथा बरसात में एक से दो माह तक औट-बंजार-सैंज हाइर्व-305 बंद हो जाता है। ऐसे में आनी-निरमंड के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में 100 किलोमीटर का सफर वाया शिमला व करसोग होकर करना पड़ता है।