फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला का शव जलाने से रोकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2019 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देवभूमि कुल्लू की हुरंग पंचायत के धारा गांव में दलित महिला का सरकारी पैसे से बनाए गए शमशानघाट पर एक वर्ग विशेष की ओर से शव जलाने से रोकने के मामले मेें पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार देर शाम को इस केस में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को पतलीकूहल पुलिस थाना में रखा गया है।

विज्ञापन


उन्हें अदालत में पेश करने के लिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस केस की कार्रवाई की रिपोर्ट राजभवन को भी भेजी जा रही है। अमर उजाला ने 13 और 15 अप्रैल के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। बता दें राज्यपाल की ओर से इस मामले का संज्ञान लेने के बाद जिला प्रशासन इस केस में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा था, जिससे किसी स्तर पर कोई चूक न रह जाए।

पुलिस प्रशासन की साख भी दांव पर होने के चलते डीएसपी मनाली दो दिन तक लगातार घटनास्थल पर गए। पहले दिन मौके का मुआयना किया था तो दूसरे दिन ग्रामीणों के बयान कलमबंद किए गए। प्रथम दृष्टया मामले में पीड़ित के बयानों में तथ्य तर्क पूर्ण नजर आने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


हालांकि छठा आरोपी एसटी वर्ग का ही बताया रहा है। उस पर एससी, एसटी एक्ट की धाराएं लागू नहीं होंगी। उस पर भादंसं की अन्य धाराएं लग सकती हैं। उल्लेखनीय है कि फोजल घाटी के धारा गांव में कुछ दिन पहले ही एक दलित महिला की मौत के बाद उसे शमशानघाट में जलाने से रोक दिया गया था। हालांकि पीड़ित पक्ष ने सभी तैयारियां कर दी थी।

लेकिन विशेष वर्ग ने देवता के नाराज होने का हवाला देकर शव को शमशान घाट के बजाय कहीं और जलाने को कहा। बाद में दलित महिला के परिजनों को भारी मन से उसका दाहसंस्कार नाले में करना पड़ा। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें