फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुआरे के दाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में छुहारे और सेेेंधा नमक के दाम हुए दोगुने
विज्ञापन

पाकिस्तान से आयात होने वाले उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने के बाद बढ़ी कीमतें, 50 प्रतिकिलो तक बढ़ गए दाम
पुलवामा आतंकी हमले के बाद बाजार पर पड़ा असर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर बढ़ाए आयात शुल्क का असर शिमला के बाजारों में भी दिखने को मिल रहा है। पाकिस्तान से आयात होने वाले छुहारों और सेंधा नमक की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी शिमला में मौजूदा समय में पाकिस्तान के छुहारे और सेंधा नमक के दामों में दोगुना उछाल आया है। लोअर बाजार और गंज बाजार के कारोबारियों के अनुसार 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से दिल्ली के लिए छुहारे और सेंधा नमक का आयात प्रभावित हुआ है। इस कारण दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन

लोअर बाजार के कारोबारी दीपक गोयल ने बताया कि दिल्ली में छुहारे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हर महीने करीब चार से पांच क्विंटल छुहारे बाजार में आते हैं। पाकिस्तान के गुल्ला छुहारे की कीमत 50 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ गई है। सेंधा नमक 20 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ा है। गंज बाजार के कारोबारी यशपाल ने बताया कि दिल्ली में छुहारे की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अभी तक डिमांड नहीं भेजी है। दो-तीन दिन के बाद बाजार की स्थिति बेहतर होने का अनुमान है। सुंदर पंसारी ने बताया कि छुहारे और सेंधा नमक की नई डिमांड अभी तक पहुंची नहीं है।
विज्ञापन

14 फरवरी से पहले के दाम मौजूदा दाम
गुल्ला छुहारा - 150 200
सादा छुहारा - 70 120
--
सेंधा नमक के पहले दाम - मौजूदा दाम
20 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें