अनुबंध कर्मचारियों को दो
साल में नियमित करे सरकार
आनी (कुल्लू)। आनी टीजीटी आर्ट्स संगठन की बैठक में सदस्यों ने सरकार से अनुबंध कर्मचारियों को 2 साल में नियमित करने की मांग उठाई। इस दौरान सदस्यों ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक संगठन के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
सदस्यों ने प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग की है कि वर्तमान समय में जो अनुबंध कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें तीन के बजाए दो साल में नियमित किया जाए। इसके अलावा टीजीटी संगठन ने जयराम सरकार का सभी नियमित कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए देने और पीटीए शिक्षकों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर वेतन देने पर आभार जताया। उक्त बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर संगठन सचिव यशपाल राणा, यशवंत ठाकुर, जीत, पद्म सिंह, सतपाल और राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।