फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोप-वे के लिए 1200 नहीं, अब कटेंगे 600 पेड़

Thu, 21 Jun 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला के बहु प्रतीक्षित टूटीकंडी-जोधा निवास रोप-वे के निर्माण में अब बारह सौ नहीं, छह सौ पेड़ ही काटे जाएंगे। इसके लिए छह टावरों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी और टावर बेसमेंट का दायरा 10 बाई 10 से बढ़ा कर 12 बाई 12 किया जाएगा। बुधवार को एसडीएम शिमला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बेसमेंट का दायरा बढ़ाने के लिए राजस्व दस्तावेज उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी और रोप-वे बनाने वाली कंपनी ऊषा ब्रैको के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बुधवार को पटवारियों ने मौके का मुआयना भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तीन साल पहले 23 जून 2015 को टूटीकंडी-जोधा निवास रोप-वे की आधारशिला रखी थी। औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। रोप-वे के निर्माण पर करीब ढाई सौ करोड़ की राशि खर्च की जानी है।

ट्रैफिक जाम से निजात के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट
शिमला आने वाले सैलानियों के लिए यह रोप-वे न सिर्फ आकर्षण का केंद्र होगा, बल्कि टूरिस्ट सीजन में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी शहर के लोगों को राहत दिलाएगा। शहर के प्रवेश द्वार पर बन रही बहुमंजिला पार्किंग में सैलानियों के वाहन पार्क होंगे और टूटीकंडी क्रॉसिंग से जोधा निवास तक सैलानी रोप-वे के जरिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पेड़ों को बचाने के लिए बढ़ेगी टावरों की ऊंचाई
छह सौ पेड़ों को कटने से बचाने के लिए रोप-वे के टावरों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। इसके लिए टावरों के बेसमेंट के दायरे में भी बढ़ोतरी होगी। कंपनी को राजस्व दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। पटवारियों ने भी मौके का मुआयना किया है। - नीरज चांदला, एसडीएम, शिमला शहरी
विज्ञापन


रोप वे प्रोजेक्ट की यह है खासियत
आईएसबीटी से लिफ्ट की दूरी : 3200 मीटर
लिफ्ट से रिज (जोधा निवास) की दूरी : 300 मीटर
रोपवे निर्माण की अनुमानित लागत : 250 करोड़
आईएसबीटी, लिफ्ट के पास मिलेगी पार्किंग सुविधा
पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप) पर होगा निर्माण
बाईपास क्रासिंग, फिरहिल होटल और लिफ्ट में बनेंगे बोर्डिंग स्टेशन
एमसी को सालाना मिलेंगे 10.62 करोड़ रुपये

यह होगा रोप-वे का रूट
टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर (टूटीकंडी क्रॉसिंग)- फरहिल होटल ( नजदीक टूटीकंडी आईएसबीटी) - निर्माणाधीन लिफ्ट पार्किंग- जोधा निवास
एक घंटे में एक हजार लोग करेंगे अप-डाउन
एक तरफ की दूरी तय करने में लगेंगे 15 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें