हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो दिन पहले एक साथ 43 कर्मियों के तबादले/ शाखा स्तरीय स्थानांतरण के बाद अब दो अधिकारियों को भी बदल दिया गया है। कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान की मंजूरी के बाद कुलसचिव केके शर्मा ने बीते रोज नई तैनाती को अधिसूचित भी कर दिया है। विवि के डीएसडब्ल्यू को बदल दिया गया है।
विधि विभाग के प्रो. कंवजीत सिंह को नया डीएसडब्ल्यू बनाया गया है। वह विधि विभाग के प्रो. सुनील कुमार देष्टा का स्थान लेंगे। जबकि, एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज पांच वर्षीय विधि कोर्स संस्थान के निदेशक को भी बदल दिया गया है।
अब विधि विभाग के प्रो. संजय संधु को संस्थान का नया निदेशक बनाया गया है। प्रो. संधु से पूर्व वहां विधि विभाग के ही प्रो. रघुविंद्र सिंह बतौर निदेशक सेवाएं दे रहे थे।