फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनगरों में तीसरे दिन मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। सियोग पेयजल परियोजना ठप होने और कोटी बरांडी पाइपलाइन में लीकेज के चलते शिमला शहर को पानी की सप्लाई नहीं बढ़ पा रही है। सभी परियोजनाओं में पंपिंग तो सामान्य हो रही है लेकिन लीकेज से शहर को कम पानी मिल रहा है। नगर निगम के अनुसार बुधवार को 41.06 एमएलडी पानी की पंपिंग हुई है। कोटी बरांडी से 0.92 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई है जो सामान्य से करीब दो एमएलडी कम है। परियोजना में पुरानी पाइप से लगातार लीकेज हो रही है। वहीं, सड़क किनारे खुदाई की अनुमति न मिलने से नई लाइन बिछाने का काम रोकना पड़ा है। नगर निगम शिमला शहर और संजौली में तो रोज पानी दे रहा है लेकिन शहर के बाहरी इलाकों पंथाघाटी, विकासनगर, न्यू शिमला, बालूगंज, कच्चीघाटी, कनलोग, खलीणी आदि इलाकों में अभी भी तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई आ रही है। कुछेक जगहों पर कम पानी मिलने की भी शिकायतें हैं। बालूगंज की पार्षद किरण बावा के अनुसार नगर निगम तीसरे दिन पानी दे रहा है। दूसरे वार्डों की तरह बालूगंज में भी नियमित सप्लाई की जानी चाहिए। उधर, विकासनगर की पार्षद रचना के अनुसार इस हफ्ते से पानी की किल्लत बढ़ी है और तीसरे दिन पानी आ रहा है। मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि हर वार्ड में तय शेड्यूल के अनुसार ही पानी की सप्लाई देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


आज इन इलाकों में आएगा पानी
वीरवार को सेंट्रल जोन के सभी इलाकों में पानी की सप्लाई दी जाएगी। छोटा शिमला जोन के तहत आने वाले कनलोग, छोटा शिमला और ऐरा होम में भी आज पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन


कहां से कितनी सप्लाई
परियोजना एमएलडी
गुम्मा 19.28
गिरि 17.31
कोटी बरांडी 0.92
चैड़ 1.19
चूरट 2.36
सियोग 0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें