फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डरोह में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि जिला परिषद सदस्य चौहान उपस्थित हुए। उन्होंने स्कूल के मेधावी छात्र और छात्राओं और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी निधि से 3100 रुपये छात्रों को मिठाई के लिए भी दिए। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल गुलेरिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
स्कूली छात्र और छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूली छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बटोरीं। बुमरो-बुमरो श्याम रंग बुमरो पर छात्रों ने जमकर धमाल मचाया। वहीं नाटी और पारंपरिक गिद्दे पर भी जमकर नाच हुआ। छात्रों ने हास्य नाटिका और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के माध्यम से समाज में कुरीतियों को भी समाप्त करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुपम चौहान, सुनील कुमार, संगीता, तनवि, अकांक्षा, दीक्षा, निखिल, आर्यन सूद, अंजली, वर्षा, मीनाक्षी, साहिल, प्रियंका, अमन, शिवानी, अक्षय, बंदनाश अनुपम, अदिति, स्वाती कविता, मुस्कान, साक्षी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य और मुख्यअतिथि ने स्कूल के उत्थान में सहयोग करने वाले दानी ग्रामीणों को भी सम्मानित किया। स्कूल में 5 लाख से एक कमरे का निर्माण करवा रहे पूर्व अध्यापक डरोह निवासी रमेश चंद शर्मा को भी सम्मानित किया गया। साथ ही एसएमसी सदस्यों और स्थानीय पंचायत सदस्यों को भी सम्मान मिला। इस मौके पर सुलह भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, विक्रम गुलेरिया, संजीव कटोच, मंजू जंवाल, पूर्व प्रधान प्रताप सूद, राजेंद्र कटोच, कुलदीप जंबाल, अवतार, विक्रम, उप प्रधान मिंटू, बसकेहड़ पंचायत प्रधान मंजू जंबाल, तिलक सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें