फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरा में चार माह से पेयजल संकट, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन

चौरा में पेयजल लाइन टूटने से सप्लाई बंद, लोग बेहाल
एक किमी दूर से पानी ढोकर कर रहे गुजारा
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
ग्राम पंचायत तरांडा के अंतर्गत चौरा गांव में पिछले चार माह से पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोगों को मुश्किल हो रही है। ग्रामीणों को करीब एक किमी दूर चश्मे से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा हैं। इससे लोगों का रोजमर्रा का काम भी प्रभावित हो रहा है। अधिकतर समय पानी की ढुलाई में लग रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांडलू से चौरा गांव की तरफ जाने वाली मुख्य पाइप लाइन टूट गई है। इस लाइन को आज तक ठीक नहीं किया जा रहा है, जिसका खामियाजा सैकड़ों लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं। प्रधान तरांडा रीता नेगी, अमर नेगी, अशोक नेगी, गोबिंद नेगी, हरवंस नेगी और अमित नेगी ने विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी और आईपीएच विभाग से जल्द पानी देने की गुहार लगाई है। उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ भावानगर बालकृष्ण कौंडल ने कहा कि कुछ ग्रामीण सिंचाई के लिए पानी की पाइपें तोड़ रहे है, जिससे समस्या हो रही है। चौरा में तैनात फिटर की रामपुर के लिए ट्रांसफर हो गई, जिससे दिक्कत बढ़ गई है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें