फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस के ट्रैक पर आने से डिरेल हुई मालगाड़ी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस के ट्रैक पर आने से डिरेल हुई मालगाड़ी फोटो--
विज्ञापन

रामपुर। भैंस से टक्कर होकर मालगाड़ी डिरेल हो गई। हादसे में मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिए पटरी से उतर गए। हादसे के बाद ड्राइवर इंजन व एक डिब्बे को लेकर मूंढापांडे स्टेशन चला गया। डिरेलमेंट की सूचना से रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एडीआरएम समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण करीब आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।
बृहस्पतिवार रात करीब पौने आठ बजे अप लाइन पर दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे ट्रैक पर भैंस आ गई। जिस पर ड्राइवर ने मालगाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इसी प्रयास के दौरान मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिए पटरी से उतर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन, मालगाड़ी के डिरेलमेंट की सूचना से रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर हादसे के बाद मालगाड़ी लेकर मूंढापांडे स्टेशन चला गया। सूचना पर एडीआरएम संजीव मिश्रा, सीनियर डीएमई राजेश कौशिक, एसएसई सीएमडब्लू एके वर्मा समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ व जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। एडीआरएम संजीव मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या भैंस के मालगाड़ी की चपेट में आने से डिरेलमेंट होने की बात सामने आई है। मालगाड़ी के डिरेलमेंट के कारण अमृतसर मेल, रानीखेत एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून, काठगोदाम-देहरादून आदि अपलाइन की करीब आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। रात में ही आनन-फानन में मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी पर लाने के लिए कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन


इमरजेंसी ब्रेक की वजह से तो नहीं हुई बेपटरी
रामपुर। भैंस के मालगाड़ी के आगे आने पर आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए होंगे। जिसके बाद मालगाड़ी का संतुलन बिगड़ा और भैंस के ट्रैक पर ही फंस जाने व इमरजेंसी ब्रेक के कारण इंजन के पीछे दूसरे नंबर के डिब्बे के पहिए पटरी से उतर गए।
--
मालगाड़ी खाली थी नहीं तो कई डिब्बे हो सकते थे बेपटरी
रामपुर। मालागड़ी खाली थी इस कारण भी हादसा बड़ा नहीं हुआ। रेलवे अफसरों के मुताबिक यदि मालगाड़ी के डिब्बे भरे हुए होते तो हादसे में एक से अधिक डिब्बे पटरी से उतर सकते थे। हादसे के बाद भी जिस स्थान पर भैंस मालगाड़ी के नीचे आई वहां से मालगाड़ी करीब डेढ़ सौ मीटर आगे तक निकल गई।
विज्ञापन


अप्रैल में राज्यरानी एक्सप्रेस भी हुई थी बेपटरी
रामपुर। रामपुर रेलवे क्षेत्र में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रेलवे में लगातार कोई न कोई घटना हो रही है। 15 अप्रैल को कोसी पुल के निकट मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के दस डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके बाद मई माह में इन डिरेल डिब्बों में से दो डिब्बों में आग लग गई। जबकि कुछ दिनों पहले ही रेलवे के स्टोर में रखे स्लीपर में आग लग गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें