फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक के 400 पदों पर भर्ती, करें तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। पंचायत सहायकों के 400 पदों पर जल्द भर्ती होगी। नए सिरे से यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड करवाएगा। अत्यधिक आवेदन, जाली दस्तावेजों और बिना लिखित परीक्षा के विवादों के आने के चलते कुछ माह पहले भर्ती प्रक्रिया रद्द हो गई थी।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड पंचायत सहायक के 400 पदों के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू करवाने का खाका तैयार करने में जुटा है। भर्ती प्रक्रिया के लिए औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के मुताबिक भर्ती को लेकर प्रस्ताव शिमला भेजा गया है। एक-दो दिन में स्वीकृति मिलते ही बोर्ड इन पदों के लिए आवेदन मांगेगा। बोर्ड जल्द आवेदन फार्म अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देगा।
Trending Videos
विज्ञापन

अब ऐसे होगी परीक्षा

बोर्ड के फार्मूले के अनुसार आवेदक ड्राफ्ट सहित आवेदन फार्म ब्लॉक स्तर पर जमा करवा सकेंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। प्रश्नपत्र शिक्षा बोर्ड सेट करेगा। इसके बाद आवेदकों के इंटरव्यू होंगे। इंटरव्यू के लिए बोर्ड कमेटी बनाएगा।

इसमें बोर्ड स्टाफ के अलावा पंचायतीराज विभाग का भी एक अधिकारी रहेगा। कुछ माह पहले 345 पदों के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती को कैबिनेट ने रद्द करने का फैसला लिया था। भर्ती के लिए 67 हजार आवेदकों ने आवेदन किए थे। कई आवेदकों ने कंप्यूटर डिप्लोमा आदि जाली दस्तावेज लगा दिए थे। इसमें लिखित परीक्षा न करवाकर सीधे साक्षात्कार लिए जाने थे।

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि पंचायत सहायकों की भर्ती प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड करवाएगा। इस बार 400 पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार लिखित परीक्षा होगी। इस माह के अंत या मई के पहले हफ्ते में अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें