फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आए 40 हजार आवेदन फर्जी

Tue, 24 Dec 2019 11:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री गृहिणी योजना के तहत हिमाचल में 40 हजार फर्जी आवेदन पाए गए। कई आवेदनों का आधार कार्ड के साथ मेल नहीं हुआ है। कई ऐसे आवेदन भी थे, जिनके परिवार में पहले ही गैस कनेक्शन था। अब इन लोगों को सूची से बाहर किया गया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


27 दिसंबर को सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर हिमाचल को देश का पहला धुआं रहित प्रदेश भी घोषित कर दिया जाएगा। जिन परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं थे, उन्हें मुख्यमंत्री गृहिणी योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। योजना के तहत सरकार ने उन सभी परिवाराें को पात्र बनाया था, जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं थे। ऐसे में पंचायत स्तर तक आवेदन मांगकर लोगों को गैस वितरित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें