फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन निगम के होटलों में 31 मार्च 2021 तक बुकिंग पर 40 फीसदी डिस्काउंट

Thu, 03 Dec 2020 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
होटल (फाइल फोटो) - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते हिमाचल में ठप पड़े होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में 31 मार्च 2021 तक कमरों की बुकिंग पर 40 फीसदी का डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। इससे पहले इस छूट को 31 दिसंबर 2020 तक देने की घोषणा की गई थी। अब निगम ने छूट को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


देवभूमि हिमाचल में आने वाले विंटर सीजन के दौरान सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश के करीब 60 होटलों में डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौली, कसौली, चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है।

कोरोना संकट के दौरान प्रदेश सरकार ने कम से कम दो रात के लिए होटलों की बुकिंग करवा कर आने वाले सैलानियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ आने की कुछ माह पूर्व शर्त लगाई हुई थी। इसके चलते प्रदेश में आने वाले सैलानियों की तादाद नहीं बढ़ी। अब सभी शर्तें हटने के बाद आने वाले दिनों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ाने के लिए निगम ने विशेष डिस्काउंट देने का फैसला लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें