फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलपुर्जे बनाने वाले उद्योग में धमाका, 4 कर्मचारी झुलसे

Wed, 03 Oct 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बद्दी के हरिरायपुर में छोटे वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाले उद्योग माइक्रोटर्नर की लोहा भट्ठी में धमाका होने से चार कर्मचारी झुलस गए हैं। यह हादसा सोमवार देर शाम को हुआ है। झुलसे कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।   झुलसने वालों में नीरज निवासी विकासनगर उत्तराखंड, धर्मेंद्र निवासी राजस्थान, शिशुपाल और संजीव निवासी उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी।सूत्रों के अनुसार उद्योग की लोहा भट्ठी गैस से चलती है। इसके भीतर ऑक्सीजन प्रवेश नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम इस भट्ठी पर चार कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच गैस अचानक बंद हो गई और बाहर से ऑक्सीजन भट्ठी में प्रवेश कर गई। इससे दबाव बनने के कारण धमाका हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें