फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल 34 लाख के ब्रांडेड मोबाइल पकड़े, टैक्स चोरी की कोशिश नाकाम

Sat, 15 Dec 2018 04:58 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी / सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स चोरी कर सरकार को लाखों का चूना लगाने की कोशिश आबकारी एवं कराधान विभाग ने नाकाम कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को सुंदरनगर में नाकाबंदी के दौरान एक कूरियर कंपनी की मालवाहक जीप में करीब 34 लाख के ब्रांडेड मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन


टैक्स की औपचारिकताएं पूरा किए बगैर ये महंगे मोबाइल कुल्लू और मंडी के मोबाइल विक्रेताओं को पहुंचाए जा रहे थे। उधर, दिल्ली की कंपनी ने अपनी गलती को मानते हुए करीब आठ लाख कर और जुर्माना ऑनलाइन जमा करवा दिया है। इसके बाद विभाग ने सामान और गाड़ी छोड़ दिया है।  

मोबाइल फोन दिल्ली की एक प्रतिष्ठित कंपनी ने मंडी और कुल्लू के लिए भेजे थे। दिल्ली के व्यापारी ने इस खेप का ई वे बिल नहीं बनाया था। यह सामान पहले तो दिल्ली से परवाणू पहुंचाया गया, फिर परवाणू से बद्दी, नालागढ़ और स्वारघाट होते हुए सुंदरनगर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर और जुर्माने का किया भुगतान: प्रीतपाल सिंह 

इस बीच, कहीं भी सामान चैक नहीं किया गया। मंडी पहुंचने से पहले ही विभाग की टीम ने सुंदरनगर में सामान को चैक किया और सामान से भरी पिकअप को रोक लिया। टीम ने व्यापारी से ई वे बिल मांगे तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। 

उपायुक्त राज्य कर मंडी प्रितपाल सिंह ने कहा कि सुंदरनगर में बिना ई वे बिल मोबाइल फोन की खेप बरामद की गई है। कंपनी ने तुरंत कर और जुर्माने का भुगतान भी किया है।

हर सामान का पक्का बिल और 50 हजार से अधिक मूल्य के सामान के साथ ई वे बिल होना अनिवार्य है। टीम में सहायक उपायुक्त सुंदरनगर धर्म सिंह ठाकुर और सहायक अधिकारी राजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें