फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीखंड यात्रा के लिए जोश बरकरार, 330 श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीकरण

Fri, 19 Jul 2019 08:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीखंड महादेव यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जोश बरकरार है। भले ही प्रशासन ने यह यात्रा पार्वती बाग तक करने की इजाजत दी है, बावजूद यात्रा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को यात्रा में कुल 330 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ। श्रीखंड यात्रा पर जाने से लगी रोक हटने के बाद श्रद्धालु भारी संख्या में इस यात्रा के लिए आ रहे हैं। यात्रा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा चार हजार के पार पहुंच चुका है। यात्रा के पहले दिन सबसे अधिक 2200 से श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ था।

विज्ञापन


इसके बाद पार्वती बाग से आगे खतरे को भांपते हुए और ग्लेशियरों के खिसकने की हालत को देखते हुए प्रशासन ने इस यात्रा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। गुरुवार को जहां यात्रा में 814 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ था।वहीं शुक्रवार को यात्रा में 330 श्रद्धालु प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे। श्रीखंड महादेव के शिवलिंग तक का करीब पांच किलोमीटर रास्ता जोखिम भरा होने के कारण श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट ने पार्वती बाग तक ही श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी है। श्रद्धालु यहीं से शिवलिंग की पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर यात्रियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है।

 श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि यात्रा गुरुवार से फिर शुरू हुई है और यात्रा के बाद शुक्रवार को भी काफी संख्या में यात्री श्रीखंड महादेव की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि यात्रियों को केवल पार्वती बाग तक ही जाने की हिदायत दी गई है। यहां पूजा अर्चना करने के बाद यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पार्वती बाग से आगे यात्रियों के जाने पर मनाही की गई है। पार्वती बाग से आगे भारी भरकम ग्लेशियर और भूस्खलन होने के कारण यात्रियों को शिवलिंग तक नहीं भेजा जा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें