फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी विकास के तहत स्वरोजगार के लिए 33 प्रतिशत सबसिडी

Mon, 30 Jul 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड कांगड़ा अरुण खन्ना ने बताया कि डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत युवा परियोजना लागत के लिए अनुदान प्राप्त कर स्वरोजगार अपना सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत नौ घटक हैं और सभी में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सबसिडी प्रदान की जाती है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के लिए 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए इस योजना के तहत 33.33 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।

यह जानकारी उन्होंने सोमवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के डीआरडीए हॉल में डेयरी उद्यमिता विकास योजना पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करने के उपरांत प्रतिभागियों को प्रदान की।

उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में डेयरी का विकास कर स्वरोजगार पैदा करना है। उन्होंने बताया कि योजना के कार्यान्वयन के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, पशु पालन विभाग, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एलडीएम पीएनबी, पशु पालन विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी और डेयरी उद्योग से जुडे़ लाभार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें