फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से थम गई शहर की रफ्तार, पौना घंटा बाधित रहा यातायात

Thu, 14 Feb 2019 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू के बैनर तले बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पंचायत घर से विधानसभा तक रैली निकाली। हजारों की संख्या में एक साथ कर्मचारियों के सड़क पर उतरने से शहर में ट्रैफिक जाम हो गया। हालांकि पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर रखे थे लेकिन लोगों की लंबी कतार के कारण सर्कुलर रोड पर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


कर्मचारी संघ के सदस्य करीब साढ़े ग्यारह बजे पंचायत घर से ओल्ड बस स्टैंड होते हुए विधानसभा की ओर रवाना हुए। इस दौरान सर्कुलर रोड पर जगह तंग होने के कारण वाहनों की आवाजाही वन वे होने से जाम लग गया। पंचायत भवन से विधानसभा तक पुलिस की तैनाती के बावजूद करीब पौने घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। रैली के दौरान 103 टनल से लिफ्ट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान सैकड़ों छोटे वाहन और बसें जाम में फंसी रही जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ओल्ड बस स्टैंड का एंटी, एग्जिट जाम
आउटसोर्स कर्मचारी संघ की रैली जैसे ही पंचायत घर से ओल्ड बस स्टैंड के पास पहुंची लोगों की लंबी कतार के कारण बस स्टैंड के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट जाम हो गए। बस स्टैंड में बसों का प्रवेश और निकास बंद होने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन एग्जिट से लेबर ब्यूरो जाने वाली सड़क पर जाम
आउटसोर्स कर्मचारी संघ के सदस्यों को विधानसभा की ओर जाने वाले रास्ते से एंट्री नहीं दी गई। इसलिए संघ के सदस्य रेलवे स्टेशन के एग्जिट के पास लेबर ब्यूरो की ओर जाने वाले रास्ते से विस की ओर दाखिल हुए। आलम यह रहा कि जब तक सभी सदस्यों ने रास्ता पार नहीं किया तब तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें