फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह के अवकाश के बाद आज खुलेंगे कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। प्रदेशभर के कॉलेजों के साथ राजधानी के कॉलेज भी आज खुल जाएंगे। कॉलेजों में एक माह की सर्दियों की छुट्टियों में रहे सन्नाटे के बाद रौनक लौट आएगी। पहले दिन से ही कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने का दावा प्रबंधन कर रहे हैं। यूजी डिग्री में लागू सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा प्रणाली के छात्रों के लिए कक्षाओं का टाइम टेबल पहले से बना हुआ है। इसी टाइम टेबल के मुताबिक कक्षाएं शुरू होंगी।
5 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक शेष बचे पाठ्यक्रम को शिक्षक कक्षाएं लगाकर पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसी दौरान जिन विषयों के प्रेक्टिकल होने हैं वह करवाए जाएंगे। कॉलेजों को तय समय सीमा के भीतर प्रेक्टिकल करवाना अनिवार्य होता है। संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने कहा कि मंगलवार से ही सेमेस्टर और ईयर सिस्टम के तहत पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के तहत कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बताया कि पिछले सत्र में अप्रैल माह में सेमेस्टर सिस्टम के तहत परीक्षाएं हो गई थीं। इस बार चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ईयर सिस्टम की परीक्षा यदि इक्डोल के छात्रों के साथ हुई तो मार्च अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती हैं। इसलिए प्रयास रहेगा कि इसी माह पाठ्यक्रम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करें
कॉलेजों के खुलने के बाद रेगुलर मोड से यूजी कोर्स कर रहे छात्रों को आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। संजौली कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता और कोटशेरा कॉलेज के प्राचार्य इंद्रजीत सिंह ने माना कि रेगुलर छात्रों के कॉलेज में जमा फार्म की हार्ड कॉपी देखकर अधूरे भरे गए फार्म को पूरा भरवाने का कार्य करवाया जाएगा। कॉलेज छात्रों से कहा है कि वे मंगलवार से ही नियमित रूप से कक्षाओं में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें