फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल: सेब और सब्जी कारोबार बंद

Thu, 26 Jul 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिमला की तीन बड़ी मंडियों में वीरवार को सेब और सब्जी का कारोबार बंद रहेगा। ट्रक ऑपरेटरों द्वारा सेब और सब्जी की ढुलाई के लिए ट्रक उपलब्ध करवाने से इंकार करने के बाद आढ़ती एसोसिएशन ने ढली, भट्ठाकुफर और पराला (सैंज) मंडियां बंद रखने का फैसला किया है। बीते शुक्रवार से देश भर में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर सब्जी और सेब कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


ट्रक आपरेटरों ने वीरवार से सेब और सब्जी की ढुलाई के लिए गाड़ियां देने से इंकार कर दिया है। इसके बाद बाद आढ़ती एसोसिएशन ने वीरवार को मंडियां बंद रखने का फैसला किया है। शिमला से बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए सब्जी और सेब के ट्रकों को बंदूकधारियों ने हरियाणा के सोनीपत जिला के मुरथल में रोक दिया और ट्रकों के ड्राइवरों और क्लीनरों से मोबाइल और नगदी छीन ली।

इस घटना के बाद ट्रक आपरेटरों में खौफ का माहौल है और हिमाचल से बाहर गाड़ियां भेजने से इंकार कर रहे हैं। उधर परवाणू और नालागढ़ यूनियनों से भी शिमला की ट्रक यूनियनों को मेसेज मिला है कि कल से बाहरी राज्यों में गाड़ियां भेजना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


खतरा मोल नहीं ले सकते : उमेश
गाड़ियां नहीं रोकी जा रही थी तब तक हम ट्रक उपलब्ध करवाते रहे, बुधवार रात बंदूकधारियों ने मुरथल में ट्रक रोककर लूट खसोट की है इसलिए वीरवार से सभी ट्रक खड़े कर दिए जाएंगे। बंदूकधारी हड़ताली ट्रांसपोर्टर थे या असामाजिक तत्व यह पता नहीं हैं लेकिन हम जान माल को खतरे में नहीं डाल सकते। - उमेश वर्मा, अध्यक्ष जय किसान ट्रक आपरेटर यूनियन ढली

ढुलाई के लिए ट्रक नहीं उपलब्ध : हरीश
ट्रक ऑपरेटरों ने सेब और सब्जी की ढुलाई के लिए ट्रक उपलब्ध करवाने से इंकार कर दिया है। कारोबारी भी माल की खरीद को तैयार नही हैं। ऐसे में कल ढली, भट्ठाकुफर और पराला मंडी बंद रखने का फैसला किया गया है। अगर हालात सामान्य नहीं हुए तो लंबे समय के लिए भी मंडियां बंद रखनी पड़ सकती है। - हरीश ठाकुर, अध्यक्ष आढ़ती एसोसियेशन शिमला।

जलाए हुए ट्रकों की वीडियो भी वायरल
दो दिनों से सोशल मीडिया में जले हुए ट्रकों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कई जले हुए ट्रक कतार में खड़े हैं। शिमला के ट्रांसपोर्टरों, ट्रक ड्राइवरों और क्लीनरों के मोबाइल पर भी यह वीडियो पहुंच गया है जिससे ऑपरेटरों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें