अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मानसून शुरू होते ही सब्जियों के कीमतों में 30 फीसदी का उछाल आया है। फूलगोभी, शिमला मिर्च और गाजर के दामों में 10 से 30 फीसदी की बढ़ोेतरी हुई है। इससे गृहिणियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है, जबकि आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है।
किन्नौर के मटर ने भी पहली बार लोअर सब्जी मंडी में दस्तक दी है। मटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। जून माह में फूलगोभी के दाम 50 रुपये किलो थे जबकि मौजूदा समय में 80 रुपये किलो बिक रही है। जून माह के मुकाबले इस महीने फ्रांसबीन, बैंगन, घीया, खीरा, मूली और प्याज के दाम 5 से 15 रुपये गिरे हैं। इसी तरह शिमला मिर्च 50, करेला 40, और गाजर के दामों में भी 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि टमाटर और करेला के दाम स्थिर बने हुए हैं। लोअर सब्जी मंडी के अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ ने कहा कि बरसात होने से खेतों में सब्जियां खराब हो रही हैं। इससे लोकल सब्जियां भी मंडियाें में कम आ रही हैं। इस कारण इन सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
सब्जियां 25 जून (रेट) 23 जुलाई
बैंगन 40 25
घीया 40 30
फूल गोभी 50 80
फ्रांस बीन 70 50
खीरा 40 25
गाजर 40 60