फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में खूब बरसा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। धनतेरस पर राजधानी के बाजारों में खूब धन बरसा। इस दौरान बाजारों में खूब रौनक रही। भीड़ इतनी कि चलना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों ने सबसे ज्यादा बर्तनों और गहनों की खरीदारी की। जीएसटी के बाद सामान थोड़ा महंगा होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे।
लोअर बाजार में देर शाम तक लोग बर्तनों की खरीदारी करते रहे। धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन बर्तन खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। रामबाजार और लोअर बाजार में बर्तनों की दुकानों पर खासी भीड़ लगी रही। ज्वैलरी की दुकानों में भी लोग गहने खरीदने पहुंचे। कारोबारियों के अनुसार ज्यादातर लोगों ने चांदी, तांबे, पीतल और स्टील के बर्तनों की खरीदारी की है। इस बार जीएसटी के चलते बर्तन थोड़े महंगे भी मिले। कारोबारियों के अनुसार पहले सभी बर्तनों पर पांच फीसदी वैट लगता था। अब जीएसटी ज्यादा चुकाना पड़ रहा है।क्रॉकरी पर 18 फीसदी जीएसटी, जबकि इलेक्ट्रानिक पर 28 फीसदी जीएसटी वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली के लिए भी जमकर खरीदारी
लोग दिवाली के लिए भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में मिट्टी के बने दीयों, मोमबत्ती, नए कैलेंडर और रंग-बिरंगी लाइटों की खूब खरीदारी हो रही है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक सामान जैसे टीवी, वाशिंग मशीन आदि की भी खरीदारी जोरों पर हैं। सभी कंपनियों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए कम ईएमआई, गिफ्ट पैक जैसे ऑफर भी निकाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें