फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला को 35 करोड़ की योजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही जगह बनेंगे लाइसेंस और प्रमाणपत्र
विज्ञापन

धर्मशाला। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में निर्मित आधुनिक सुगम केंद्र में विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र, लाइसेंस आदि बनवाने की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब उपायुक्त कार्यालय में लोगों के हिमाचली, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित आधार कार्ड और वोटर कार्ड आदि प्रमाण पत्र एक ही छत के नीचे बनेंगे। इसके अलावा गाड़ियों से संबंधित आरसी, लाइसेंस, गन लाइसेंस सहित अन्य सभी प्रकार के दस्ताबेज उपायुक्त कार्यालय के सुगम केंद्र में बनेंगे।
शहरी विकास मंत्री ने उपायुक्त कार्यालय में 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित केंद्र का लोकार्पण किया। दरअसल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब 35 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए। शहरी विकास आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में मुख्यमंत्री की ओर से ये सभी परियोजनाएं लोगों को समर्पित कीं। सुधीर शर्मा ने धर्मशाला शहर के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना के सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस योजना से धर्मशालावासी एवं यहां आने वाले पर्यटक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


एक क्लिक पर मिलेगी चामुंडा नंदीकेश्वर धाम की जानकारी
मंत्री ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में माता चामुंडा नंदीकेश्वर धाम की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट के जरिये श्रद्धालुओं को चामुंडा माता के मंदिर के इतिहास, नए पुराने चित्र, अभिलेख, समीप के अन्य मंदिरों की जानकारी आदि सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सुगमता से उपलब्ध होंगी।

अनूठा क्लॉक टॉवर लोगों को समर्पित
सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के तपोवन विधानसभा चौक पर करीब 40 फुट ऊंचा चार मंजिला अनूठा क्लॉक टावर लोगों को समर्पित किया। करीब 20 लाख रुपये व्यय कर बनाए गए इस क्लॉक टावर में चारों दिशाओं में एक-एक घड़ी लगाई गई हैं, जो जीपीएस प्रणाली से नियंत्रित एवं स्वचालित लाइट से लैस है। अंधेरा होते ही इनमें लाइट खुद जलेगी और सुबह होते ही बंद होगी। हर घंटे बाद इसकी आवाज आसपास के 300 मीटर दायरे में सुनाई देगी।
विज्ञापन


हिमुडा के ट्रांजिट आवास का उद्घाटन
मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के यांत्रिक वृत्त धर्मशाला के भवन की आधारशिला रखी। इस भवन के निर्माण पर 1.20 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने रक्कड़ के समीप लगभग 2 करोड़ रुपेए से निर्मित हिमुडा के ट्रांजिट आवास परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने सिद्धबाड़ी में राजकीय उच्च विद्यालय के 22 लाख से बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया। इससे पूर्व उन्होंने तपोवन में छैंटी गांव के लिए बनने वाली संपर्क सड़क का भूमिपूजन किया। इस सड़क के निर्माण पर 35 लाख खर्च होंगे। वहीं, सुधीर शर्मा ने सूर्योदय संस्था द्वारा योल कैंट के समीप विशेष बच्चों के लिए खोले गए स्कूल का उद्घाटन किया। वहीं, सकोह में चीलगाड़ी-रोड़ीकुट संपर्क सड़क का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें