फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के लिए 3100 ने दिखाया दम

Sun, 11 May 2014 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती के पहले दिन ही हजारों की संख्या में नौजवान जुंगा पहुंचे। करीब 3100 उम्मीदवारों ने आवेदन कर भर्ती में हिस्सा लिया। इनमें ज्यादातर युवा रेस में ही पिछड़ गए।
विज्ञापन


कई युवाओं का कहना था कि एक साथ 200 से ज्यादा युवक ट्रैक पर दौड़ाए गए। इससे रेस में दिक्कत हुई। साथ ही धूल उठने से भी परेशानी हुई। शनिवार को सोलन और सिरमौर के युवाओं को भर्ती के लिए बुलाया गया था।

रविवार को जिला शिमला के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। जिला प्रशासन की ओर से युवाओं की मदद के लिए आईएसबीटी से जुंगा तक रात बारह बजे तक बसें चलाई जा रही है। रात को जुंगा पहुंचने वाले युवाओं को ठहरने के निशुल्क इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ग्रामीण ज्ञान सागर नेगी ने कहा कि पानी , बिजली और शौचालय की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम को तैनात किया गया है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी भी रखे गए हैं। साफ सफाई की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें