फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना 2021 के दौरान लोगों से पूछे जाएंगे 31 सवाल, सरकार के निर्देश अधिसूचित

Thu, 13 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

आप क्या खाते हैं, कैसे रहते हैं? शौचालय है कि नहीं, जनगणना में इस तरह की सारी जानकारी देनी होगी। वर्ष 2021 की जनगणना का काम शुरू हो गया है। नई जनगणना के दौरान लोगों से 31 सवाल पूछे जाएंगे। हिमाचल सरकार ने बुधवार को केंद्र सरकार के निर्देशों को अधिसूचित कर दिया है। पूरे देश के साथ हिमाचल में भी जनगणना शुरू हो गई है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे संबंधित निर्देशों को लागू करना होगा। जनगणना 2021 के लिए भवन नंबर, मकान नंबर, मकान के फर्श, दीवार, छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार में रहने वाले लोगों की कुल संख्या, मुखिया का नाम, मुखिया का लिंग के अलावा परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य से संबंधित हो तो उसके बारे में भी जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन


मकान के स्वामित्व की स्थिति, परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कुल कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या, पेयजल के मुख्य स्रोत की जानकारी, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी और स्नानगृह की उपलब्धता तक की सूचना देनी होगी। रसोई घर, एलपीजी, पीएनजी कनेक्शन आदि की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप, कंप्यूटर, टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन आदि के बारे में जानकारी, साइकिल, स्कूटर, मोटर साइकिल, मोपेड, कार, जीप, वैन, परिवार की ओर से उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज और जनगणना की सूचनार्थ मोबाइल नंबर की भी सूचना ली जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें