फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बनाए जाएंगे 31 नए हेलीपैड, विधानसभा में पर्यटन विभाग ने दी जानकारी

Sat, 20 Mar 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल में 31 नए हैलीपैड बनाए जाएंगे
  • सदन में विधायक पवन काजल को पर्यटन विभाग ने लिखित में दी जानकारी
  • चंबा जिले को हेलीकॉप्टर सेवाओं से जोड़ने की योजना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 31 नए हैलीपैड बनाए जाएंगे। शनिवार को विधानसभा सदन में नियम 324 के तहत विधायक पवन काजल को पर्यटन विभाग ने लिखित में यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2021-22 में हेलीपैड निर्माण के लिए 513 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। चंबा जिले को हेलीकॉप्टर सेवाओं से जोड़ने के लिए उड़ान 4.1 योजना का मामला नागर विमानन मंत्रालय से उठाया गया है। पर्यटन विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिला कार्यालय/मुख्यालय में हैलीपैड व हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था उपलब्ध है। 11 निर्वाचन क्षेत्रों सहित प्रदेश में 31 नए हेलीपैड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


लुहणू जिला बिलासपुर, चुवाड़ी और कुंडी जिला चंबा, नादौन व बड़सर जिला हमीरपुर, डमटाल (इंदौरा), मस्सल (जसवां परागपुर), सुलह जिला कांगड़ा, बंजार, खौसला (वशिष्ठ) जिला कुल्लू, कुन्नू, रिच्चली, ढांगू (बल्ह), ढीमकटारू (थुनाग), रैनगलू, सरोआ, धारकशौड़ और कांगनीधार जिला मंडी, चूड़धार, घूंड, जाखा, घाघल, शवाला व खड़ापत्थर जिला शिमला, झाझा जिला सोलन, हरीपुरधार और डीबरा जिला सिरमौर, थानाकलां (कुटलैहड़), पब्बोवाल (हरोली), चिंतपूर्णी और शघनई (गगरेट) जिला ऊना में बनाए जा रहे हैं। उड़ान दो योजना के तहत सोलन के बद्दी, मंडी के कांगनीधार और कुल्लू के सासे हैलीपैड व जिला शिमला के रामपुर हेलीपैड को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला शिमला के बनरेडु (संजौली-ढली बाईपास) में भी हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें