इनती आबादी वाले गांव जुड़ेंगे सड़क से
पीएमजीएसवाई के पहले चरण में 500 आबादी वाले गांव सड़क से जोड़े गए थे। अब प्रदेश में 100, 200 और 250 आबादी वाले गांवों को सड़क से जोड़ा जाना है। लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है कि चरण-4 में जनजातीय क्षेत्रों के अधिक से अधिक बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इन बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए प्राथमिकता दी गई है। इसमें जिला कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा जिले के दूरदराज के गांव शामिल हैं। इन जिलों में अभी भी ऐसे दर्जनों गांव हैं, जहां खच्चरों या फिर पीठ पर सामान उठाकर घर पहुंचाया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चरण चार में हिमाचल की ज्यादा से ज्यादा सड़कों को शामिल किया जाना है। इसको लेकर तैयारियां शुरू की गई हैं।