फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बालीचौकी में भरभरा कर गिरा 30 कमरों का मकान, लाइव वीडियो आया सामने

Sat, 23 Aug 2025 10:19 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी)
विज्ञापन
बालीचौकी में भरभरा कर गिरा 30 कमरों का मकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालीचौकी उपमंडल के मुख्य बाजार में बीती रात को दो लोगों का 30 कमरों का मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया। गनीमत  रही कि मकान को पहले ही खाली करवा दिया गया था जिससे किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मकान गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार जमींदोज मकान बली राम और बीरी सिंह का है।

विज्ञापन

इसमें आठ दुकानें और 30 कमरे थे। यह भवन किराये पर दिए हुए थे। बीते बुधवार को यहां जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हुआ जिसके कारण यहां घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खतरे को भांपते हुए इन भवनों को खाली करवा दिया था। इन भवनों में 60 से अधिक परिवार रहते और 40 से अधिक दुकानदार अपना कारोबार करते हैं। अब दूसरे स्थानों पर और प्रशासन की तरफ से बनाए गए राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

घरों से कुछ सामान को निकाल लिया गया है जबकि कुछ सामान अभी भी इनके अंदर ही है और उसे निकालना संभव नहीं है। जमीन धंसने के कारण बालीचौकी, शारश, खलाओ और रही के लिए जाने वाले रास्ते भी ध्वस्त हो गए हैं। बच्चों को भी स्कूल आने-जाने के लिए रास्ता नहीं रहा है।  उधर, एसडीएम बालीचौकी देवी चंद ने बताया कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रभावितों को प्रशासन की तरफ से हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 से शुरू हुआ है यहां जमीन धंसने का सिलसिला
 यहां वर्ष 2023 में जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हुआ है। उस वक्त भी बालीचौकी में नाग मंदिर के पास पहाड़ धंसने के कारण 6 भवन तबाह हो गए थे। यह पूरा एक किलोमीटर की ढलान है जो लगातार धंसती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें