फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कोटे से भरेंगे एसजेवीएन में इतने फीसदी पद

Mon, 10 Sep 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य बिजली बोर्ड के कोटे से एसजेवीएन में 30 फीसदी पद भरे जाएंगे। प्रदेश सरकार और एसजेवीएन के बीच इसको लेकर समझौता हो गया है। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


असिस्टेंट इंजीनियर स्तर के पद एसजेवीएन में बिजली बोर्ड के कोटे से भरे जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर ने बताया कि इस भर्ती को लेकर समझौता हो गया है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

एसजेवीएन में अभी राज्य बिजली बोर्ड के 450 से अधिक कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। नए समझौते में बिजली बोर्ड के 30 फीसदी असिस्टेंट इंजीनियर के पद एसजेवीएन में भरे जाएंगे। भर्तियां राज्य लोकसेवा आयोग से की जाएगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर ने बताया कि एनटीपीसी में भी बिजली बोर्ड के कोटे से 30 फीसदी पद भरने का प्रस्ताव था लेकिन इस मामले को लेकर वन टाइम सेटलमेंट ही हुई है।

एनटीपीसी ने इंजीनियर स्तर के 35 अफसरों की नियुक्ति के लिए राज्य बिजली बोर्ड को ऑफर दिया था, इसमें से 11 अफसरों की नियुक्ति हुई। छह अफसर प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं। शेष 18 पदों को अभी भरा नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें