फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लगेंगे आलू चिप्स के उद्योग, 10 करोड़ का प्रावधान

Mon, 10 Sep 2018 11:51 AM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में आलू पर आधारित दो उद्योगों को लगाने की तैयारी की जा रही है। ये दो उद्योग प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिले में चिप्स का उत्पादन करेंगे। इसके अलावा आलू के अन्य प्रोडक्ट भी तैयार किए जा सकते हैं। राज्य सरकार इन उद्योगों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में लगाने की तैयारी में है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


राज्य में आलू की पैदावार करीब सभी जिलों में की जाती है। इसके अलावा शिमला, कुल्लू, कांगड़ा किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों में आलू की खेती की जाती रही है। पहले प्रदेश में आलू बीज की पैदावार काफी मात्रा में की जाती थी लेकिन पिछले कई सालों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भोज्य आलू (टेबल पोटेटो) यानी खाने में इस्तेमाल होने वाला आलू ही पैदा कर रहे हैं।

कई किसान भोज्य आलू को आलू बीज के नाम पर देश की विभिन्न मंडियों में बेच रहे हैं। इसी पैदावार को देखते हुए राज्य सरकार ने कांगड़ा और कुल्लू जिलों में आलू पर आधारित उद्योग लगाने की तैयारी की है। उद्योगों से दोनों जिलों व आसपास के क्षेत्रों के आलू उत्पादकों को खासा लाभ होगा। सबसे बड़ी सुविधा आलू की पैदावार की मार्केट से नजदीकी के रूप में होगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मंत्री मारकंडा
कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार जिला कांगड़ा और कुल्लू में आलू पर आधारित उद्योग लगाएगी। ये उद्योग पीपीपी मोड में लगाए जाने हैं। सरकार ने दस करोड़ की राशि की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें