फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: वीआईपी नंबर लेने के लिए एडवांस में ली जाएगी 30 फीसदी राशि, परिवहन विभाग तैयार कर रहा सॉफ्टवेयर

Thu, 16 Feb 2023 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर लेने के पीछे बड़ा खेल होता है। प्रशासन की ओर से जब भी नंबर की सीरीज खुलती है तो पोर्टल पर ऑनलाइन बोलियां लगती हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन विभाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाड़ी का वीआईपी नंबर लेने के लिए अब एडवांस में 30 फीसदी राशि को जमा करना अनिवार्य किया जा रहा है। परिवहन विभाग की ओर से ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। अगर अंतिम बोली लगाने वाला व्यक्ति गाड़ी का नंबर लेने से मुकरता है तो बोली नए सिरे से लगेगी। यानि दूसरे व्यक्ति व तीसरे नंबर पर बोली लगाने वाले को नंबर नहीं दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर लेने के पीछे बड़ा खेल होता है। प्रशासन की ओर से जब भी नंबर की सीरीज खुलती है तो पोर्टल पर ऑनलाइन बोलियां लगती हैं। चार पांच लोग मिलकर ऑनलाइन बोलियां लगाते हैं।

विज्ञापन


नंबर पाने के लिए पहले व्यक्ति 50  हजार की बोली लगाता है, उसके बाद दूसरा एक लाख और अंतिम बोली एक करोड़ की लगती है। जब पोर्टल बंद हो जाता है तो परिवहन विभाग की ओर से जब अंतिम बोली लगाने वाले व्यक्ति को नंबर लेने के लिए कहा जाता है तो वह नंबर लेने से इंकार करता है। ऐसी स्थिति में परिवहन विभाग की ओर से दूसरे नंबर के व्यक्ति को नंबर लेने का मौका दिया जाता है। उसके भी मना करने के बाद तीसरे नंबर के व्यक्ति जिसने सबसे कम बोली लगाई होती है उसे यह नंबर दिया जाता है। कोटखाई में भी स्कूटी के नंबर के लिए ऑनलाइन लगाई गई एक करोड़ की बोली में भी यही हुआ है।

साइबर पुलिस भी चौंकी
 कोटखाई में स्कूटी के नंबर के लिए लगाई गई एक करोड़ से ज्यादा की बोली ने साइबर पुलिस को भी चौंका दिया। एएसपी साइबर भूपिंद्र नेगी ने कहा कि जब इस बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि चार पांच लोग एकत्र होकर पोर्टल पर इस तरह का खेल खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें