फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में टीसीपी विभाग के 30 लैंड पार्सल तैयार

Sat, 27 Jul 2019 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
विज्ञापन

नवंबर में धर्मशाला में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए टीसीपी विभाग ने प्रदेश भर में 30 लैंड पार्सल चिह्नित किए हैं। प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और कुल्लू जिले के 30 स्थानों में टीपीसी विभाग ने लैंड पार्सल तैयार किया है। लैंड पार्सल में सबसे ज्यादा 16 स्थान सोलन जिले में फाइनल किए गए हैं। शिमला में आठ, सिरमौर में तीन, कांगड़ा में दो और कुल्लू में एक स्थान फाइनल किया गया है। टीसीपी विभाग लैंड पार्सल में पर्यटन और हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करेगा। 

विज्ञापन


शिमला जिले के भराड़ी, कमयाणा, बेओलिया, नालदेहरा, घणाहट्टी, कुफरी में लगभग 220 बीघा, सोलन में कसौली, बसाल, महीयाण, शालहखाना, डभोग, बडखोड आदि स्थानों पर भूमि चिह्नित की गई है। इसके अलावा सिरमौर के घुटनपुर, सतीवाला, बेहरल में लगभग 360 एकड़, धर्मशाला नगर निगम के दायरे में अपर दाड़ी और होडल में 7, 38, 363 स्क्वेयर मीटर ओर कुल्लू के पतलीकूहल में 6917 स्क्वेयर मीटर लैंड पार्सल चिह्नित किया है। टीसीपी विभाग ने लैंड पार्सल में निजी भूमि को ही चिह्नित किया है। जहां पर पर्यटन और हाउसिंग उद्योग विकसित करने के लिए ग्लोबल इन्वेसटर मीट में आए निवेशक के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें