लेह पहुंचे बाइकर्स ने पैंगांग झील के आसपास सुरक्षित ड्राइविंग और पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए चालकों व पर्यटकों को जागरूक किया। अमर उजाला और टू व्हीव्स टू फार के साझा साहसिक अभियान पर निकले युवा बाइकर्स मंगलवार को लेह में ही रुके।
परमिट संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर चारों बाइकर्स बुधवार को लेह से वापसी करेंगे। लेह से पैंगांग झील पहुंचे युवाओं ने चालकों व पर्यटकों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया और इसमें सभी सहभागिता के बारे में बताया। बाइक पर लेह पहुंच रहे युवाओं को दल ने हेलमेट पहनने का आह्वान किया।